फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 15 नए घराें में कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत वितरण खंड प्रथम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने मंगलवार को बहेड़ी डिवीजन के शीशगढ़ क्षेत्र के जसनपुर गांव का दौरा किया। यहां 15 घरों में नए कनेक्शन देने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जिन्हें अब योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जा रहा है।जसनपुर गांव में चीफ इंजीनियर ने न केवल कार्यों का निरीक्षण किया, बल्कि मौके पर ही संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश ने कहा कि इस योजना के तहत प्राथमिकता उन परिवारों को दी जा रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अब तक किसी कारणवश बिजली सुविधा से वंचित रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें