फरीदपुर। दोहरी हत्या की फर्जी सूचना देकर पुलिस को छकाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति को कॉल किया, तो उसका मोबाइल बंद बता रहा है।
बृहस्पतिवार सुबह 8:42 बजे फरीदपुर इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर पर एक कॉल आई। उसने बताया कि ढकनी गांव में शिवमंदिर कर पास गोली चल रही हैं। इसमें दो लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव जाकर पता चला कि वहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन सभी ऐसी घटना से इन्कार किया। फोन करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने कॉल किया तो उसका मोबाइल फोन बंद जाने लगा। पुलिस ने फोन नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई है।
इंस्पेक्टर दया शंकर ने बताया कि दो पक्षों में गोली चलने और दो लोगों की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर सूचना फर्जी पाई गई। फोन करने वाले व्यक्ति का नंबर बंद जा रहा है। कॉल डिटेल निकलवा रहे हैंं। संवाद