फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 15 करोड़ रुपये से दूर होगी मंडी की बदहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति के लिए डाली जाएगी नई पाइप लाइन, जगह-जगह लगाए जाएंगे सबमर्सिबल पंप
विज्ञापन

बरेली। 15 करोड़ रुपये से डेलापीर मंडी की बदहाली दूर होगी। ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नई पाइप लाइन डाली जाएगी। जगह-जगह सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। मंडी परिषद के अधिकारी जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेंगे। स्वीकृति के बाद काम होंगे।
डेलापीर फल मंडी में बृहस्पतिवार रात हुए अग्निकांड के बाद आढ़तियों ने अव्यवस्थाओं का मामला उठाया तो मंडी परिषद के निदेशक अंजनी कुमार सिंह ने प्रभारी उपनिदेशक शिवचरन लाल को निलंबित कर दिया था। अब अफसर मंडी के जीर्णोंद्धार की योजना बना रहे हैं। जलापूर्ति पर ज्यादा फोकस होगा। क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत कराने के साथ ही आग से बचाव के लिए जगह-जगह सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति ठप होने की वजह से पंप हाउस को मजदूरों ने अपनी आरामगाह बना लिया है। पंप हाउस के अंदर खाट डालकर पंखा चलाकर वे दिनभर लेटे रहते हैं। पंप भले ही बंद पड़ा है, पर ऑपरेटर रोज ड्यूटी पर आता है। संवाद

डेलापीर मंडी में पानी की पाइप लाइन को बदला जाना है, जगह-जगह सबमर्सिबल पंप लगाए जाने हैं। पानी की व्यवस्था पूरी मंडी में की जाएगी। इसका प्रस्ताव बन रहा है। स्वीकृति के बाद कार्य कराए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 15 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। - संतोष यादव, सचिव, मंडी परिषद बरेली
-
जहां लगा बोर्ड, वहीं पर दोबारा शुरू कर दिया व्यापार
बरेली। डेलापीर मंडी में जहां पर काम करने से अधिकारियों ने मना किया है, आढ़ती वहीं से अपना कारोबार चला रहे हैं। इससे अधिकारी नाराज हैं। इसे रोकने के लिए वह एसोसिएशन से बात करेंगे। अब तक मंडी के 70 प्रतिशत हिस्से की सफाई हो चुकी है।
विज्ञापन


अग्निकांड के बाद अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त बिल्डिंग में कई जगह बैनर लगाकर आढ़तियों को वहां काम करने से मना कर दिया था। आढ़तियों को सामने की ओर खाली फड़ों पर काम करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद रविवार को कुछ आढ़तियों ने बैनर के नीचे ही अपना कारोबार शुरू कर दिया। मंडी सचिव संतोष यादव के मुताबिक, क्षतिग्रस्त भवन में कोई हादसा न हो, इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई थी, लेकिन आढ़ती नहीं मान रहे हैं। दोबारा कोई हादसा हुआ तो नुकसान की भरपाई कौन करेगा? अब एसोसिएशन से बात कर आढ़तियों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें