फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वीमिंग पूल पर युवक को गोली मारने वाला भेजा जेल

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 फायरिंग करने वाले आरोपी को जेल ले जाती पुलिस
विज्ञापन
- आरोपी की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद, पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की
विज्ञापन

नवाबगंज। स्वीमिंग पूल पर नहाने के दौरान युवक को गोली मारकर गंभीर घायल करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ज्योरा मकरंदपुर गांव में स्थित स्वीमिंग पूल पर जनपद पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव कनाकोर गांव हरवंश ने शराब के नशे में यहां नहाने आए युवाओं पर तमंचे से कई राउंड फायरिंग की थी। इसमें ज्योरा गांव के कृष्णपाल सिर मेें गोली लगने से गंभीर घायल हुए थे। दोस्त हैपी ने घायल को भाई हिरदेश की मदद से भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हैपी ने हरवंश समेत चार लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपी हरवंश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नशे ने बिगाड़ दिया सारा खेल
पुलिस को आरोपी ने बताया कि इस घटनाक्रम में उसके चार साथी मेवाराम, रेशू उर्फ शंकाक, अर्पित उर्फ अंकित, नितेश उर्फ नितिन निवासी कनाकोर थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत बताया है। आरोपी ने बताया कि उसका निशाना कोई और था। गोली तो स्वीमिंग पूल स्वामी पर चला रहा था। बीच में कृष्णपाल आ गए। इस तरह उसने शराब के नशे में घटना को अंजाम दे दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें