फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांसद की कार में टक्कर मारने वाले को नोटिस देकर छोड़ा

Thu, 11 Jul 2024 07:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर लौट रहे सांसद छत्रपाल गंगवार की कार में टक्कर मारने वाली कार को सीज कर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चालक के नशे की पुष्टि होने के बाद उसको नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार मंगलवार रात दिल्ली से लौट रहे थे। उनके निजी सचिव नरेंद्र कुमार व गनर भी कार में बैठे थे। कार को ड्राइवर भवानी चला रहा था। कार जैसे ही झुमका तिराहे पर पहुंची, सामने से तेज गति से आ रही एसयूवी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। एसयूवी को शीशगढ़ के सहोड़ा का रहने वाला संतोष कुमार चला रहा था। वह शराब के नशे में था और शहर के एक अस्पताल से घर लौट रहा था।
सांसद की कार की गति धीमी होने की वजह से उसमें बैठे किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। एसयूवी लेकर भागने की कोशिश कर रहे संतोष को सांसद के ड्राइवर व गनर ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया तो अल्कोहल की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर राजबली ने बताया कि पुलिस ने एसयूवी को सीज कर दिया है। ड्राइवर भवानी सिंह की तहरीर पर कार नंबर व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को नोटिस तामील कराकर थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें