मीरगंज। मोती मिया मस्जिद के इमाम शरीफ अहमद को हिंदू धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणी वायरल हुई थी। इमाम द्वारा की गई पोस्ट पर हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को ही आरोपी इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी थी। थाना मीरगंज प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। संवाद