इसके बाद तीनों महिला टीटीई उस महिला यात्री को गिरेवां पकड़कर उसे वहां से घसीटकर ले जाती हैं। पीछे-पीछे एक अन्य महिला यात्री भी जाती हुई दिख रही है। तीनों महिला टीटीई वर्दी में हैं और उनके गले में पहचान पत्र भी है।
वीडियो में कुछ आवाजें भी आ रही हैं। यात्री कह रहे हैं कि टीटीई बदतमीजी कर रही हैं। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम आरके सिंह और इज्जतनगर मंडल की डीआरएम रेखा यादव ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।