फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां पहुंचीं, मतदान आज

Thu, 03 Mar 2016 01:35 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रामपुर-बरेली स्थानीय निकाय सीट के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए संजय कम्युनिटी हाल से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां सभी मतदान केंद्रों पर भी पहुंच गईं। सुबह आठ से सायं चार बजे तक मतदान होगा। जिले में 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नगर निगम और जिला पंचायत कार्यालय भी शामिल हैं। इस चुनाव में सांसद, विधायकों, मेयर के अलावा निकायों के सारे सदस्य और ग्राम प्रधान भी मतदान करेंगे। छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। बरेली और रामपुर, दोनों जनपदों में कुल 4243 वोटर हैं। अकेले बरेली में 27 सौ वोटर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम गौरव दयाल ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना छह मार्च को संजय कम्युनिटी हाल में होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें