बरेली। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 3028 अभ्यर्थी शामिल हुए। 452 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 15 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराई गई। जीआईसी में 245, एमजीएम इंटर कॉलेज में 365, लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में 301 और धनीराम इंटर कॉलेज में 249, आरपी इंटर कॉलेज में 418, जानकी देवी इंटर कॉलेज में 173 और आदर्श निकेतन इंटर कॉलेज में 211, चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में 94, आंवला के जीजीआईसी में 177, राम भरोसे इंटर कालेज में 41, दरबारी लाल इंटर कॉलेज में 253, जेपीएन इंटर कालेज में 253, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में 170, भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज में 164 और फरीदपुर के सीएएस इंटर कॉलेज में 67 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।