सिरौली। लीलौर झील में मिले छात्र के शव का मामला डेढ़ सप्ताह बाद भी नहीं खुल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 23 सितंबर को गांव विशुनपुरी से लापता हुए एक छात्र का शव दूसरे दिन लीलौर झील में उतराता हुआ मिला था। छात्र के कपड़े व चप्पलें झील किनारे मिले थे, तब हर कोई यह समझ रहा था कि छात्र नहाते समय डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में छात्र की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने परिजनों के तहरीर देने के लंबे इंतजार के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के करीब है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संवाद