फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम का शेल्टर होम सर्दी से पहले हो जाएगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने सर्दी की तैयारी शुरू कर दी है। शेल्टर होम इसी महीने शुरू हो जाएगा। अलाव की लकड़ी के लिए जल्दी ही टेंडर निकाले जाएगे, ताकि सर्दी में दिक्कत न आए। पिछले साल सर्दी में गीली लकड़ी आने से अलाव नियमित रूप से नहीं जल सके थे। पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों को आरोपों के घेरे में लेकर जांच की मांग की थी। इसलिए इस बार पहले से नगर निगम सतर्कता दिखा रहा है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि अभियंताओं की टीम ने शेल्टर होम का निरीक्षण कर लिया है। ठहरने की व्यवस्था के लिए जरूरी काम कराए जा रहे हैं। साथ में लकड़ी सूखी खरीदने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें