बरेली। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक भूमि पर अवैध तरीके से लगाए गए बृहस्पतिवार के बाजार को हटवा दिया। बटलर प्लाजा के आसपास दूसरे दिन भी नगर निगम के बुलडोजर ने अतिक्रमण हटाया। नगर निगम के सदन में कुतुबखाना में बृहस्पतिवार को अवैध तरीके से बाजार लगाए जाने का मुद्दा उठा था। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने टीम को बाजार में निगरानी रखने और अतिक्रमण पर कार्रवाई के आदेश दिए। राजस्व निरीक्षक और टीम के प्रभारी सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के दौरान बृहस्पतिवार को सड़क की पटरी पर बाजार सजा था। टीम ने 50 से अधिक रेहड़ी पटरी वालों का सामान जब्त किया। संवाद