फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गंगापुर में नलकूप का मोटर फुंका, पानी को तरसी चार हजार की आबादी

Wed, 26 Jun 2024 07:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के वार्ड नंबर 60 गंगापुर के लोगों की मुश्किलें खत्म नहीं हो रहीं। बिजली कटौती, जर्जर लाइनें टूटना और मामूली बारिश में जलभराव यहां की आम समस्या है। अब गंगापुर के लोगों को पानी के लिए भी जूझना पड़ रहा है। नलकूप का मोटर फुंकने के कारण गंगापुर समेत मिश्रीपुर और नागपंचमी मेला ग्राउंड के आस-पास चार हजार की आबादी 24 घंटे पानी के लिए तरस गई। लोगों को गली में लगे सरकारी हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

गंगापुर को पेयजल आपूर्ति देने वाले नलकूप की हाई वोल्टेज के कारण सोमवार शाम मोटर फुंक गई। मंगलवार सुबह भी पानी नहीं आया। इससे महिलाओं के साथ कामकाज पर जाने वाले लोगों की मुश्किल बढ़ गई। मोहल्ले में हैंडपंप पर पानी भरने और नहाने वालों की लाइन लग गईं।
मोहल्ले के महेंद्र ने बताया कि उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर सोमवार को ही शिकायत कर दी थी। सतेंद्र ने बताया कि उनको हैंडपंप पर नहाना पड़ा। मंगलवार दोपहर नगर निगम के जलकल विभाग के जेई को कॉल करने पर उन्होंने मोटर फुंकने की बात बताई गई।
विज्ञापन



-
फोटो-
सोमवार सुबह कुछ समय के लिए पानी की आपूर्ति मिली थी। इसके बाद मंगलवार शाम तक पानी नहीं आया। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - ममता सिंह, गृहिणी


फोटो-
पानी की अक्सर समस्या बनी रहती है। एक महीने तक मोहल्ले में गंदे पानी का आपूर्ति होती रही। अब दो दिन से पानी की बूंद तक नहीं आ रही। - मीना देवी, गृहिणी

-
फोटो-
गर्मियों में कभी बिजली कटौती तो कभी पानी का आपूर्ति ठप होने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटे से पानी नहीं आ रहा। मोहल्ले के लोग हैंडपंप पर निर्भर हैं। -निधि, गृहिणी

-
फोटो-
मंगलवार शाम तक पानी का आपूर्ति नहीं मिली। मंगलवार सुबह गली में लगे हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। ड्यूटी के लिए भी देर हो गई।-अंशू
वर्जन-
नलकूप के मोटर में तकनीकी खराबी आने से समस्या रही। मोटर बदलने के बाद मंगलवार शाम को पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।-अजीत सिंह, जेई जलकल
-
पवन विहार व आसपास के क्षेत्रों में भी जलापूर्ति ठप
पीलीभीत बाइपास स्थित पवन विहार समेत उसके आसपास के क्षेत्रों में दो दिनों से जलापूर्ति ठप है। लोगों का कहना है कि उनके घरों में सुबह से ही पानी नहीं आ रहा। पवन विहार से सटे फाइक एन्क्लेव, खुशबू कॉलोनी, बीसलपुर रोड पर भी पानी की किल्लत है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पवन विहार में पानी की समस्या की जानकारी नहीं मिली है। इस समस्या को दिखवाकर जलापूर्ति सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें