फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसीएमओ की कार ले उड़े बदमाश, नानी कूदकर बचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शील चौराहे पर सोमवार रात एसीएमओ की कार फिल्मी अंदाज में उड़ा ली गई। कार में पीछे एसीएमओ की सास बैठीं थीं। जिन्होंने कूदकर खुद को बचाया। पुलिस ने एसीएमओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, एसओजी ने तीन संदिग्धों को पकड़कर कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र की सिटी हार्ट कॉलोनी निवासी डॉ. पवन कपाही एसीएमओ हैं। उनके पुत्र वंश कपाही बांग्लादेश के ढाका से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। सोमवार रात वंश करीब एक बजे अपनी नानी किरण के साथ दवा लेने शील चौराहे पर आए थे। यहां नानी कार में पीछे की सीट पर बैठीं थीं। जबकि वंश कार में चाबी लगी छोड़कर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने चले गए। अचानक एक शख्स आया और गेट खोलकर ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। उसने चाबी घुमाकर कार आगे बढ़ा दी। इसे देखकर वंश कार की ओर भागे तो नानी की भी चीख निकल गई। इस दौरान वह तेजी से गेट खोलकर चलती कार से कूद पड़ीं। वहीं, आरोपी कार लेकर फरार हो गया।
तीन लुटेरों ने की थी वारदात
वंश ने तत्काल ही प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना दी। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा को टीम के साथ जुटने का निर्देश दिया। टीम ने मंगलवार सुबह तक स्मार्ट सिटी के कैमरों की मदद से फुटेज निकालीं। फिर दबिश देकर तीन संदिग्ध पकड़ लिए। चर्चा है कि वारदात के दौरान गिरोह के तीनों लुटेरे आसपास ही थे। इनमें दो बरेली के और तीसरा गुजरात का है। पुलिस खुलासे का तानाबाना तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें