भमोरा। बरेली-बदायूं रोड पर जहां हर तिराहे व चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे के साथ पुलिस तैनात है, फिर भी बदमाशों के हौसले बुलंद है। पति व बच्चे के साथ बाइक से जा रही महिला के कानों से कुंडल खींच बाइक सवार दो बदमाश भाग गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। आंवला थाना क्षेत्र के गांव उदयभानपुर उर्फ आनन्दपुर निवासी भागीरथ ने बताया कि वह बरेली से अपने गांव पत्नी कमलेश व बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे कि बरेली-बदायूं मार्ग पर मकरंदपुर धाराजीत के पास बने एक कोल्ड स्टोर के सामने पीछे से आए बाइक सवार पत्नी का कुंडल खींच कर भाग गए। गनीमत रही कि बाइक गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कुंडल की कीमत लगभग 25 हजार रुपये है। थाना पुलिस ने भागीरथ की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संवाद