फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मिल ने नहीं किया भुगतान, कर्ज से परेशान किसान लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। कर्ज के बोझ तले दबा एक किसान लापता हो गया। उसके पुत्र ने धमकी देने वालों पर अनहोनी का शक जताते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना हाफिजगंज के गांव बकैनिया निवासी दीपक गंगवार ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसके पिता गोविंदराम पर कुछ लोगों का कर्जा (ऋण) था। ओसवाल फैक्टरी द्वारा गन्ने का भुगतान न देने के कारण उसके पिता कुछ लोगों का समय से ऋण वापस नहीं कर सके। इससे उसके पिता के मोबाइल नंबर धमकियां मिलती थीं। दीपक ने बताया कि उसके पिता एक जुलाई की सुबह सुबह चार बजे घर से बाहर खेत गए थे, लेकिन उसके बाद से उसके पिता लापता हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें