बहेड़ी/देवरनियां। किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा में मंगलवार को होने वाली वार्षिक साधारण सभा की बैठक को निरस्त कर दिया गया। मिल के उपसभापति सत्यपाल गंगवार ने बताया कि मंगलवार को साधारण सभा की बैठक होनी थी, लेकिन उपसभापति का स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्होंने और संचालन मंडल के सदस्यों द्वारा बैठक को निरस्त करने की मांग मिल के सभापति डीएम अविनाश सिंह से की। इस पर उक्त बैठक को निरस्त कर दिया गया है। अभी बैठक की अगली तारीख नहीं लगाई गई है। इस बैठक में चीनी मिल और किसानों के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी। रविवार को डीएम ने चीनी मिल का दौरा कर आगामी गन्ना पेराई सत्र की चल रही तैयारियों पर नाराजगी जताई थी। संवाद