फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: हथेली पर 'आई लव यू अमर' लिखकर विवाहिता ने दी जान, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

Wed, 03 Jul 2024 06:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के आंवला क्षेत्र में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसने एक साल पहले अमर नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी हथेली पर आई लव यू अमर लिखा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला क्षेत्र में नगरिया देहा जब्ती गांव में हथेली पर पति के नाम के साथ आई लव यू लिखकर विवाहिता फंदे से लटक गई। गांव वालों ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की बात कही है। इस मामले में मायके वालों की ओर से देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी अमर सिंह कुछ साल पहले काम के सिलसिले में दिल्ली गया था। यहां उसकी मुलाकात पूजा (25) से हुई। जान-पहचान के बाद करीब एक साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद पूजा गांव में ही रहने लगी। अमर सिंह इन दिनों काम के सिलसिले में गुजरात में है।

गांव वालों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। मोबाइल फोन पर भी दोनों झगड़ते रहते। इसको लेकर पूजा परेशान रहती। ग्राम प्रधान कुंवर पाल ने बताया मंगलवार दोपहर को पूजा की ससुराल पक्ष के लोग दूसरे गांव गए हुए थे। लौटकर आने पर उन्होंने शव फंदे से लटका देखा। जानकारी पर भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेन से लिखा- आई लव यू अमर 
ग्राम प्रधान ने सूचना देकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को गांव बुलाया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इस दौरान उसकी एक हथेली पर पेन से आई लव यू अमर लिखा था। गांव में चर्चा है कि आत्महत्या करने से पहले भी पूजा पति से बात कर रही थी। इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

मामले में प्रभारी निरीक्षक वीरेश कुमार ने बताया कि विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी गई है। यदि वह लोग कोई तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें