फरीदपुर। दूसरे समुदाय का युवक गांव में ही दूसरे के मकान में आकर प्रेमिका से मिलता था। यह देख जब मकान के मालिक ने विरोध कर दिया तो आरोपी युवक ने उन्हें पीट दिया। पीड़ित की पत्नी ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने फरीदपुर पुलिस को बताया कि उसका पति बाहर गाड़ी चलाता है। वह घर पर नहीं रहता है। गांव का ही दूसरे समुदाय का आरोपी हिंदू समुदाय की लड़की को लेकर उसके मकान के बाहर की तरफ बने कमरे में ले जाकर अक्सर मिलता था। मंगलवार देर रात महिला का पति गाड़ी चलाकर जब घर पहुंचा तो उसने यह देखकर विरोध किया तो आरोपी युवक ने पीट दिया और मौके से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद