बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार शाम कथक प्रस्तुति ''''रहस'''' का आयोजन किया गया। इसमें कथक गुरुओं और विद्यार्थियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा से ठुमरी के रंग बिखेरे। कार्यक्रम की शुरुआत ''''मोहे पनघट पे नंदलाल'''' से हुई। देविशा मूर्ति की प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूंज उठा। कथक गुरु देबज्योति नस्कर, रियाश्री चटर्जी और कई विद्यार्थियों ने भी अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम प्रस्तुति कथक गुरु अंशु कुमार शर्मा और विद्यार्थियों ने ''''चंचल चपल चतुर नारि'''' पर दी। वाद्ययंत्रों पर अमरनाथ (तबला), ऋषभ आशीष पाठक (पखावज), सीमा (सितार), पवन भारद्वाज (हारमोनियम) और ध्रुव त्रिपाठी (सारंगी) ने संगत दी। गायन गुरु प्रियंका ग्वाल और सात्विक मिश्रा ने अपने स्वरों से कार्यक्रम को समृद्ध किया। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक देवमूर्ति, आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋचा मूर्ति समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संवाद