मेरठ प्रधानाध्यापक ने की बेरहमी पिटाई
- फोटो : SELF
बरेली। बदायूं जिले के दातागंज निवासी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने पेड़ से उतरे एक साए पर हमला करने का आरोप लगाकर चौंका दिया। दातागंज के गांव बसेला निवासी रंजीत राठौर ने बताया कि वह गांव के पास एक बाग में आराम कर रहा था, इसी दौरान पेड़ से उतरे किसी साए ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में उसके एक पैर और हाथ में फ्रेक्चर हो गया। किसी तरह भागकर जान बचाई। रंजीत की बातों पर उसके परिवार और गांव के लोग भरोसा जता रहे हैं, लेकिन डॉक्टर इसे मानसिक बीमारी से जोड़कर देख रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी उनके गांव के लोगों पर इस तरह से हमले होते रहे हैं। रंजीत पर हमला पहली बार हुआ है। ब्यूरो