फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रूट डायवर्जन के चलते हाईवे दो घंटे रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। कांवड़ियों की सुरक्षा के चलते हाईवे पर बड़े वाहनों का आवागमन शुक्रवार रात से ही बंद कर दिया गया। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहनों के चलते दो घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने समझाकर लोगों को रवाना किया। शाहजहांपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को फतेहगंज पूर्वी से दातागंज मार्ग की तरफ से बदायूं के लिए डायवर्ट किया गया है। हालांकि फतेहगंज -दातागंज मार्ग स्टेट हाईवे है, लेकिन दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। इसके कारण बड़े वाहनों के चालक उधर जाने को तैयार नहीं होते हैं। रविवार दोपहर से भी जाम से यही हाल रहा। कांवड़ियों के रूट की व्यवस्था देखने आए सीओ फरीदपुर संदीप सिंह जब फतेहगंज पूर्वी आए तो जाम लगा देखकर खुद ही कोतवाल संतोष कुमार के साथ सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाने लगे। चालकों को समझाकर दातागंज की तरफ रवाना किया। शाम तक वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से चालू हो पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें