फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीत्कारों से गूंजा हाईवे, इधर-उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। सितारगंज हाईवे पर कंटेनर के श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली से टकराने से हुए जोरदार धमाके ने बरबस आसपास मौजूद लोगों का ध्यान घटनास्थल की ओर खींच लिया। हाईवे किनारे रहने वाले तमाम लोगों के साथ गाड़ियों से गुजर रहे लोग भी घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे में ट्रॉली में सवार जो लोग कम घायल हुए, वे अपने लहूलुहान परिजनों की हालत देखकर बदहवास हो गए।
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ हुए हादसे के बाद काफी देर तक हाईवे घायलों की चीत्कार से गूंजता रहा। लोग मदद के लिए गिड़गिड़ा रहे थे। गुरुद्रारे की संगत ने मदद करने के साथ नानकमत्ता साहिब गुरूद्वारा कमेटी की ओर से घायलो का इलाज कराने की जिम्मेदारी ली। हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिजन अपनों की तलाश में सीएचसी पर भटकते रहे। कभी उन्होंने पुलिस से पूछताछ की तो कभी अस्पताल कर्मचारियों से।
एसडीएम ने पहले घटना स्थल का मुआयना किया और फिर घायलों की हालत देखने सीएचसी पहुंचे। बरेली जिला प्रशासन के निर्देश पर सीएमओ के साथ डॉक्टरों की टीम भी पहुंच गई। जिला अस्पताल में भी घायलों के लिए अलग इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के सीएम ने
दिया जांच का आदेश
पचास लोग थे ट्राली में, पुलिस सोती रही
उत्तराखंड के शक्तिफार्म थाने के सामने से पचास लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गुजर गई लेकिन पुलिस ने उन्हें टोकने तक की जहमत नही उठाई। शक्तिफार्म से लेकर घटना स्थल तक रास्ते में तीन पुलिस चौकियां और पड़ीं लेकिन यहां भी पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रीयल जांच का आदेश दिया है। सितारगंज के एसडीएम यह जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें