फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भंडारे में प्रसाद खाने वाले बच्चों समेत 50 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 22 Jun 2023 08:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

गांव धनेती खरगपुर के मजरा पच्चीसा स्थित मंदिर में मंगलवार को भंडारे का आयोजन हुआ था। भंडारे में सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद खाया। इसके बाद करीब 50 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के अलीगंज क्षेत्र में गांव धनेती खरगपुर के मजरा पच्चीसा स्थित मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद खाने से बच्चे व किशोरों समेत 50 अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद कई लोगों को घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को आयोजित भंडारे में में आसपास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया था। रात के समय लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इन्हें अस्पतालों में ले जाया गया तो चिकित्सकों ने कई प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

ये लोग हुए बीमार

बीमार हुए लोगों में सचिन पुत्र राधेश्याम (9), ओमकार पुत्र लालाराम (12), शिवम पुत्र कल्लू सिंह (8), अजय पुत्र झम्मन  लाल (13), रामरूप पुत्र झम्मन लाल (17), शिवम पुत्र अर्जुन लाल (14), खेमपाल पुत्र देवकी नंदन (20), शिव सिंह पुत्र तारा चंद्र (35), राजेश पुत्र गिरधारी लाल (18), नन्हें पुत्र विद्याराम (18), सूरज पुत्र सुनील (18), भगवान सिंह पुत्र छोटेलाल (12), कनिष्का पुत्री मान सिंह (6), नन्दो पुत्री हरिओम (5), लाल सिंह पुत्र पोपीराम (23) आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें