फतेहगंज पूर्वी। मोबाइल फोन पर बात कर रहे युवक को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव गुलनगरा निवासी चंदन सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गांव के तालाब के पास सड़क किनारे दो लड़के खड़े थे। उनके साथ एक लड़की भी थी। तभी वह किसी से फोन पर करने लगा। इस बीच दो आरोपियों ने उसे घेर कर वीडियो बनाने के शक में पीटने लगे। इस बीच उसका सिर फोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद