फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी की जिद पर प्रेमी के घर जा बैठी प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। शादी की जिद करने लगी। शिकायत पर आई पुलिस उसे और उसके प्रेमी को थाने ले गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती का एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शुक्रवार को अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। उसने प्रेमी के परिजनों के सामने शादी करने की जिद करने लगी। प्रेमी के परिजनों ने मना किया तो प्रेमिका विरोध करने लगी। सूचना पर आई पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमिका के परिजन और गांव के कुछ लोगों के साथ कोतवाल पहुंच गए। उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष युवती को समझाने में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें