फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में लापता हुई बच्ची एक किलोमीटर दूर मिली

Mon, 13 Apr 2026 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। खेत में शनिवार रात लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची तौसीबा एक किलोमीटर दूर गांव के किसान बंटू के ट्यूबवेल पर टाट की बोरी पर सोती मिली। गांव अधकटा नजराना निवासी मुस्तफा शनिवार रात खेत में थ्रेसर से गेहूं निकाल रहे थे। उनकी पत्नी नईमा बानो ने पास में ही तौसीबा को सुलाया था। कुछ समय बाद देखा तो वह लापता थी। परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस ने बच्ची की तलाश की। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। बच्ची मिल गई है। किसान ने थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्ची से पूछताछ के बाद उसको परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच कर रही है कि बच्ची इतनी दूर कैसे पहुंची? इसके लिए सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें