आंवला। शादी से सप्ताह भर पहले युवती प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। युवती मां ने प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर बीमार रहता है। अगले हफ्ते बेटी की शादी थी। विवाह पूर्व रस्म के लिए वह अपने मायके थाना भोजीपुरा के गांव जादोपुर भात मांगने गई थी। मायके से वापस आकर देखा तो बेटी गायब थी। खोजबीन करने पर पता चला कि परिचित युवक मनोज के साथ बेटी घर में रखे तीन लाख रुपये भी साथ ले गई। महिला ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। संवाद