फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला दिवाली कार्निवाल: बरेली में फैंसी ड्रेस शो और बैंड की धुन से सजेगी शाम, मनोरंजन का लगेगा तड़का

Sat, 04 Nov 2023 05:07 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमर उजाला की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी दिवाली कार्निवाल का आयोजन होगा। सात से नौ नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर दिवाली के लुत्फ को दोगुना करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
अमर उजाला दिवाली कार्निवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली को और खास बनाने के लिए अमर उजाला की ओर से तीन दिन बाद दिवाली कार्निवाल का रंगारंग आयोजन होगा। इसमें मनोरंजन का तड़का तो लगेगा ही, फैंसी ड्रेस शो और बैंड की धुन समेत अन्य कार्यक्रमों से शाम खुशगवार होगी।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी दिवाली कार्निवाल का आयोजन होगा। सात से नौ नवंबर तक डीडी पुरम सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहे पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर दिवाली के लुत्फ को दोगुना करने का मौका मिलेगा। 

तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की शृंखला में हर दिन रंगारंग कार्यक्रम होंगे। स्कूल, कॉलेजों की ओर से डांस और बैंड परफार्मेंस होगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी व्यवस्थाएं रहेंगी। इसमें क्रमवार बैंड शो, टैलेंट शो, ग्रुप डांस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हेल्दी बेबी शो, फैंसी ड्रेस शो कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप भी दिखा सकते हैं हुनर
दिवाली कार्निवाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में से किसी में भी आप भी प्रतिभाग कर शहर को अपना हुनर दिखा सकते हैं। स्कूलों की टीमें भी इसमें पंजीकरण करा सकती हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 9760863195, 9758019656 पर कॉल कर निशुल्क पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें