फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ड्राइवर ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आशुतोष सिटी में किराये के मकान में रह रहे ड्राइवर ने कमरा अंदर से बंद करने के बाद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। चचेरी बहन ने इज्जतनगर पुलिस को सूचना दी तो शव निकाला जा सका। पत्नी से विवाद के बाद वह अवसाद में था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात गोल्डन ग्रीन पार्क निवासी पुष्पा ने इज्जतनगर थाना पुलिस को बताया कि पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी चचेरा भाई पंकज शर्मा आशुतोष सिटी के घर में किराये पर रहता था। वह दो दिन से पंकज को कॉल कर रहीं थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी।
रात साढ़े नौ बजे वह पंकज के कमरे पर पहुंचीं। मकान अंदर से बंद था और बदबू आ रही थी। मौके पर पहुंचे बैरियर टू चौकी इंचार्ज इंद्रपाल सिंह ने दरवाजा तुड़वाया। अंदर पंकज शर्मा का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शव दो दिन पुराना लग रहा है। पंकज और उनकी पत्नी का करीब सात साल से विवाद चल रहा है। वह कई साल से बरेली में रहकर कार चलाता था। आत्महत्या की वजह अकेलापन और अवसाद माना जा रहा है। पुलिस मोबाइल फोन की भी जांच कराएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें