फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुत्ते पकड़ने गई टीम पर ही कुत्तों ने बोल दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। बंडिया गांव में बुधवार को कुत्ते पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर ही कुत्तों ने हमला बोल दिया। इसके बाद टीम सिर्फ एक कुत्ते को पकड़कर वापस लौट आई।
विज्ञापन

बंडिया में कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। नगर निगम इसे लेकर कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुत्तों को पकड़ने के लिए सिर्फ दो लोगों की टीम भेजी गई। उन्हें भी कुत्तों ने दौड़ा लिया। इसके बाद दोनों कर्मी बिना कुत्ते पकड़े ही वापस लौट आए।
मंगलवार को खूंखार कुत्तों ने 11 साल के शाहनवाज व चार साल के अंश पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे पहले भी कुत्ते कई मासूमों को शिकार बना चुके हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को नगर निगम से दो कर्मी गए। गांव के अंदर से कुत्ते पकड़ने लगे, इस पर ग्रामीणों ने कहा कि यह गली के पालतू कुत्ते हैं। जंगली कुत्ते हमला करते हैं।
विज्ञापन

गांव के अंदर से कुत्ता पकड़ने का विरोध हुआ तो टीम जंगल की तरफ गई। यहां कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया। इसके बाद टीम के दोनों कर्मी गांव से ही एक कुत्ता पकड़कर वापस लौट आए। ग्रामीणों के कहने पर बताया कि उन्हें अपनी जान नहीं देनी है। वैसे भी दो महीने से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें