आंवला। थाना बिशारतगंज के गांव मोहम्मदगंज में रमजान के पहले दिन शांति रही। रोजेदारों ने प्रशासन के निर्देशानुसार, अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा की। कुछ पुरुषों ने पास के गांव रुटिया और भिटौरा में नमाज पढ़ी। कुछ दिन पहले गांव में तनाव और कथित विवाद हुआ। इस वजह से पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई। रोजेदारों ने बताया कि गांव में तनाव नहीं है। दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के खेतों में काम कर रहे हैं। कुछ खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। वहीं, हिंदू समुदाय के लोगों ने बताया कि गांव में फिलहाल शांति है। गांव में विवादित मकान में जनवरी में सामूहिक नमाज अदा की गई थी। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई भी की थी। पिछले सप्ताह फिर नमाज पढ़ने से माहौल तनावपूर्ण हो गया था।