बरेली। उद्यमी समाधान दिवस पर सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन ने भी अपनी समस्याओें को बताया। चैंबर अध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रति माह किए जाने चाहिए ताकि औद्योगिक उन्नति में कोई बाधा उत्पन्न न हो व औद्योगिक विकास तीव्र गति से हो सके। चैंबर के सचिव अल्पित अग्रवाल ने कहा कि उद्यमी को यूपीसीडा से मिलने वाली भूमि फ्री होल्ड न होकर लीज होल्ड भूमि होती है। जिसका वो किराएदार होता है उसका कोई मलिकाना हक नहीं होता है। भूमि की रजिस्ट्री उद्यमी को शासन के निर्धारित मूल्य पर करानी पड़ती है यह अव्यावहारिक है। उद्यमियों ने समस्याओं के समाधान के लिए यूपीसीडा से संबंधित समस्याओं के संबंध में ज्ञाप देने को कहा है। इस दौरान उन्मुक्त संभव शील पूर्व अध्यक्ष घनश्याम खंडेलवाल, दिनेश गोयल, अजय शुक्ला, एसके सिंह, विमल रेवाड़ी, अशोक गोयल, अनुपम कपूर, दिलीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। संवाद