दहेज की खातिर पत्नी को पीटा, कान का पर्दा फटा
सुभाषनगर क्षेत्र की महिला को पति ने दहेज के लिए पीट दिया। मालगोदाम रोड निवासी नाजिया का निकाह आसिफ कुरैशी से हुआ था। आसिफ बार-बार ससुराल वालों से रुपये मांगता था। उन्होंने मना कर दिया। इससे नाराज आसिफ ने पत्नी नाजिया को पीटा तो उसके कान का पर्दा फट गया।
जेठ करामत और जेठानी तबस्सुम मिलकर आसिफ को उकसाते थे। तीनों मिलकर नाजिया की पिटाई करते थे। आसिफ के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध बनवाकर उसका उत्पीड़न करते थे। भाई और भाभी नाजिया को देखने आए तो तबस्सुम ने उसे पीटकर कमरे में बंद कर दिया। जिंदा जलाने की धमकी दी। सुभाषनगर पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।