फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मरीज बनकर पहुंची बेटी और पत्नी ने कहा- घर से निकालने दो जरूरी कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान राजीव राना की बेटी और पत्नी दो बार मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कार्रवाई को रोकने की कोशिश की। दूसरी बार दोनों सिटी स्टार होटल और मकान के सामने बने एक निजी अस्पताल के पिछले गेट से मरीज बनकर दाखिल हुईं। पुलिस ने मौके पर लोगों को आने से रोक रखा था। ऐसे में गुपचुप पहुंचीं मां-बेटी को जब लोगों ने पहचाना तो सीओ तृतीय अनीता चौहान ने उनको हड़काकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

घटना अपराह्न साढ़े तीन बजे की है। पत्नी और बेटी के साथ आए राजीव राना को पुलिस गिरफ्तार करके ले जा चुकी थी और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान राजीव राना की बेटी और पत्नी निजी अस्पताल के पीछे के गेट से दाखिल हुईं। उन्होंने बंद सड़क की ओर जाने के लिए वहां खड़े पुलिसकर्मियों से कहा कि हम मरीज हैं और बाहर जाना है। कुछ ही दूरी पर बैठे सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने सीओ तृतीय अनिता चौहान को बुलाया। मां-बेटी ने सीओ से कहा कि उनके जरूरी कागजात मकान में हैं। वह लेकर आ जाएंगी, उन्हें जाने दिया जाए। इसके बाद सीओ तृतीय ने उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें