फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक में रखे रुपये और मोबाइल उड़ाने वाले शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला क्षेत्र में खड़े ट्रक से मोबाइल और 50 हजार रुपये उड़ाने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।पिछले माह भोजीपुरा के घंघोरा पिपरिया निवासी सुधीर यादव ने अपना ट्रक किला क्षेत्र में खड़ा किया था। सुधीर अपने हेल्पर के साथ ट्रक में ही सो गए थे। तभी ट्रक में रखे 50 हजार रुपये और मोबाइल चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

किला पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने रविवार को शाहजहांपुर के थाना तिलहर के मोहल्ला हिंदू पट्टी चोटिया निवासी विपिन कुमार और फरीदपुर के भूरे खां गौंटिया निवासी अनवर उर्फ आजाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस ने चोरी किया मोबाइल और दो हजार रुपये की नकदी बरामद की है। विपिन के खिलाफ शाहजहांपुर जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें