बरेली। डीडीपुरम के अर्बन कोऑपरेटिब बैंक के सभागार में शुक्रवार को भाजपा की महानगर कार्यकारिणी की ओर से आयोजित संगोष्ठी में महानगर प्रभारी पंकज गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का देश को आत्मनिर्भर बनाने का सपना पूरा हो रहा है। पीएम के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम लिख रहा है। विपक्षी दल अभी तक जातिगत राजनीति में उलझे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताआें से 2022 के चुनाव में जुटने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो