भंडसर। कोल्हू ठेकेदार आधा दर्जन से अधिक किसानों का करीब पांच लाख रुपये लेकर सोमवार की रात भाग गया। किसानों ने तहरीर थाना हाफिजगंज में दी है।
थाना हाफिजगंज के गांव कुंवरपुर बंजरिया निवासी एक ग्रामीण का गन्ने का कोल्हू गांव में ही लगा हुआ है, जिसने अपना गन्ना कोल्हू ठेके पर फरीदी निवासी पनी बाला चांदपुर भल्लागढ़ी हरिद्वार को दे रखा हे। यहां कमुआ ,खोह कुंवरपुर बंजरिया आदि गांवों के किसान अपना गन्ना बेचते थे। उक्त गांव के भगवान दास, नोनी राम, रामपाल, वेदपाल, हेमराज ने बताया कि उनके गन्ने का पांच लाख रुपये ठेकेदार पर उधार था, जिससे कई बार पैसे मांगे तो वह टालमटोल करता रहा। सोमवार की रात मौका पाकर भाग गया। किसानों ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। परेशान किसानों ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद