फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दावेदारों का हाल...अपनों से पाएं पार तो मिले चुनाव को धार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। बरेली में दूसरे चरण में चुनाव है। मेयर पद के लिए सभी राजनीतिक दलाें के पास आवेदकों की लंबी कतार है। पार्टी नेतृत्व किस पर विश्वास जताता है, यह अभी भविष्य के गर्त में है। जनता के बीच जाने से पहले टिकट दावेदारों की लड़ाई अपनों से ही है।
विज्ञापन

सत्ताधारी भाजपा के पास मेयर पद के लिए सबसे अधिक 35 आवेदन आए हैं। इसके अलावा सपा, कांग्रेस और बसपा को आठ-आठ आवेदन मिले हैं। अभी किसी भी दल ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। भाजपा में टिकट की लड़ाई दो-तीन लोगोें के बीच ही सीमित है। बसपा मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव खेल सकती है, वहीं, सपा में पूर्व विधायकों ने भी आवेदन किए हैं। मगर माना जा रहा है कि दो नेता ऐसे हैं, जिन्होंने आवेदन नहीं किया है, लेकिन पार्टी उन्हें मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस के पास आए आवेदनों में भी एक नाम लगभग तय हो चुका है।

भाजपा: निवर्तमान मेयर समेत 35 दावेदार, किसका बेड़ा पार
सत्ताधारी भाजपा के पास मेयर पद के लिए सर्वाधिक 35 आवेदन आए हैं। इसमें पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, निवर्तमान मेयर उमेश गौतम, डॉ. विनोद पागरानी व केएम अरोड़ा, गुलशन आनंद, रामगोपाल मिश्रा, अनुपम कपूर, पुष्पेंद्र शर्मा, दक्ष शर्मा, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, रवि प्रकाश रस्तोगी, मनोज थपलियाल, डॉ अनिल शर्मा, डॉ. विमल भारद्वाज, शीतल गुलाटी, महेश सिंघल, शैल उपाध्याय, शशिबाला राठी, निवेदिता श्रीवास्तव, डॉ. एमएल मौर्या, पवन कुमार अरोड़ा, डॉ. विकास वर्मा, चंद्रपाल गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, जगदीश सिंह पाटनी, ज्योत्सना भारती, दीप्ति भारद्वाज, मंजीत सिंह बिट्टू, नवनीत अग्रवाल, हीनू वर्मा, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, अच्छन अंसारी, पूरन लाल प्रजापति, डॉ. आशीष गुप्ता शामिल हैं। पार्टी इन्हीं में से किसी एक दावेदार को मैदान में उतारेगी। माना जा रहा है कि नामांकन तिथि करीब आने पर ही पार्टी अपने पत्ते खोलेगी।
विज्ञापन

बसपा : मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव खेल सकती है बसपा
पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बसपा का कैडर वोट भी छिटका है। ऐसे में अपनी साख बचाने के लिए पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। आवेदकों के नाम नहीं खोले गए हैं मगर इस बार मेयर पद पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारने की योजना है। ऐसा कर बसपा मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने की जुगत भिड़ा रही है। चुनाव की घोषणा के बाद लखनऊ में कोऑर्डिनेटर और जिलाध्यक्षों की बैठक बुला ली गई है। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह के मुताबिक मेयर पद के लिए पार्टी को आठ आवेदन मिले है। इसमें हिंदू-मुस्लिम दोनों ही वर्गों के आवेदक शामिल हैं। शीर्ष नेतृत्व ने अभी किसी भी आवेदनकर्ता का नाम खोलने से मना किया गया है। बताया कि पार्टी मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी और पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कांग्रेस : रिपोर्ट मांगी गई, जल्द घोषित होगा प्रत्याशी
कांग्रेस सभी वार्ड में प्रत्याशी उतार रही है। काफी समय से हाशिये पर पड़ी पार्टी निकाय चुनाव के रूप में शहर में खुद को खड़ा करने की जुगत में है। मेयर पद के लिए भी आठ आवेदन आए हैं। उसमें एक नाम लगभग तय भी कर लिया गया है। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि सभी वार्डों से आवेदन मिल चुके हैं। दस वार्ड पर एक महामंत्री और बीस वार्ड पर एक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी आवेदनों के आधार पर रिपोर्ट मांगी गई है। मेयर पद के लिए केबी त्रिपाठी, वाईपी सिंह, महेश पंडित समेत आठ आवेदन मिले हैं। महामंत्री और उपाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा ने शहर का बेड़ा गर्क कर दिया है। हम जनता को इसका सच बताएंगे।

सपा : आवेदक सात पर दो दावेदार और
पार्टी सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों ने आवेदन किया है, उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। दो नेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने आवेदन नहीं किया है और पार्टी उन्हीं दोनों नेताओं के नाम पर विचार कर रही है। इसमें एक नेता ऐसे भी हैं जो पार्टी सिंबल पर चुनाव नही लड़ना चाहते हैं। आवेदन करने वालों में से एक नाम भेजा गया है और दो अन्य नेताओं के नाम भी प्रदेश नेतृत्व को भेजे गए हैं। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि मेयर पद के लिए सात आवेदन मिल गए हैं। इसमें पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, अनुराग सिंह नीटू, डॉ. अनीस बेग, संजीव सक्सेना, डॉ. अमित सक्सेना, निवर्तमान पार्षद राजेश अग्रवाल, मनोहर पटेल के नाम शामिल है। इसके अलावा कुछ निवर्तमान पार्षदों ने भी आवेदन किया है। बताया कि पार्टी की तैयारियां पूरी हैं। रविवार को महानगर टीम की बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा भी की गई है।


निकाय चुनाव : दूसरे चरण में अपना रण, देखिए बनते-बिगड़ते समीकरण

दूसरे चरण में बरेली समेत मंडल के सभी नगर निकायों में होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बरेली समेत मंडल के सभी जिलों बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बरेली के नगर निकायों में मतदान होगा। निर्वाचन अधिकारी 16 अप्रैल को सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे। वहीं राजनीतिक दलों में टिकट की घोषणा के बाद लोग दल बदल करते दिखाई देंगे। कई स्थानीय मुद्दे भी चुनाव में हावी रहेंगे।
दूसरे चरण में हो रहे चुनाव में नामांकन पत्रों को खरीदने और जमा करने की प्रक्रिया 17 से 24 अप्रैल तक होगी। वापसी 27 अप्रैल और चुनाव चिह्न का आवंटन 28 अप्रैल को होगा। 11 मई को मतदान होगा और 13 मई को परिणाम आएगा। नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्ड में 847763 मतदाता है। इसमें 455954 पुरुष और 391809 महिलाएं हैं। 640 बूथ बनाए गए हैं, जबकि 162 मतदान केंद्र हैं। नगर पालिका व नगर पंचायतों में 543 बूथ बनाए गए हैं। 16 आरओ और 35 एआरओ तैनात किए गए हैं। मेयर पद के लिए आवेदन कलक्ट्रेट में और पार्षदों के आवेदन बरेली कॉलेज में लिए जाएंगे। नगर निगम के साथ नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां, रिठौरा व धौराटांडा के चुनाव के लिए बरेली कॉलेज में नामांकन होंगे।

मुस्लिमों से नजदीकी बढ़ा रहे सभी दल
बसपा की तरफ से मुस्लिम उम्मीदवार उतारना लगभग तय है। वहीं भाजपा तीन तलाक जैसे मुद्दों के दम पर मुस्लिम महिलाओं को अपनी ओर खींचेगी। पसमांदा समाज के बीच भाजपा पहले से ही कार्यक्रम चला रही है। हाल में सूफी संवाद भी तय किए गए हैं। सपा भी अपने बेस वोट और मुस्लिमों के साथ अन्य वर्गों को जोड़कर मैदान फतह करने की तैयारी में है। कांग्रेस सवर्ण चेहरा उतारने की तैयारी कर चुकी है और पुराने मुस्लिम नेताओं के दम पर इस समाज का वोट भी हासिल करने की जुगत में है। शहर में जातिगत आंकड़ों की बात करें तो करीब 3.75 लाख मुस्लिम, 85 हजार एससी, 70 हजार वैश्य, 55 हजार कायस्थ, 48 हजार ब्राह्मण, 19 हजार यादव, 18 हजार सिख-पंजाबी समेत अन्य वोट हैं।


निकाय का नाम वार्ड संख्या मतदान केंद्र मतदान स्थल पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
नगर निगम बरेली 80 162 640 455954 391809 847763
ठिरिया निजावत खां 14 7 27 11279 10149 21428
रिठौरा 12 6 15 7502 6299 13801
धौराटांडा 15 7 21 10608 9543 20151
मीरगंज 12 9 24 10779 9375 20154
फतेहगंज पश्चिमी 15 10 28 12717 11603 24320
शाही 12 5 14 7067 6016 13083
शीशगढ़ 15 8 24 11568 9522 21090
नवाबगंज 25 17 52 21110 18893 39894
सेंथल 12 6 15 7072 6737 13809
बहेड़ी 25 20 62 31994 29128 61122
फरीदपुर नगर पंचायत 10 4 10 3318 3271 6589
रिछा 14 6 18 8924 8357 17281
देवरनिया 13 9 24 9926 9410 19336
शेरगढ़ 12 7 16 7484 6825 14309
फरीदपुर नगर पालिका 25 15 72 37834 34152 71986
फतेहगंज पूर्वी 10 3 13 5817 4971 10788
आंवला 25 23 66 32990 27916 60906
बिशारतगंज 12 7 15 7758 6193 13951
सिरौली 14 9 27 10922 9493 20415

-

फोटो

चुनाव की घोषणा होते ही उतरने लगे होर्डिंग

बरेली। निकाय चुनाव की घोषणा होते ही शहर में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर उतारे जाने लगे। नगर निगम की टीम ने बरेली कॉलेज के सामने, पुराने बस अड्डा, पटेल चौक, सिविल लाइंस, चौकी चौराहा समेत अन्य जगहों पर अभियान चलाया। दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल ने बताया कि सोमवार को पूरे नगर निगम क्षेत्र में अभियान चलाकर होर्डिंग-बैनर उतारे जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें