बरेली। निर्माण विभाग के कार्यों को लेकर महापौर ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक बुलाई है। इसको लेकर बृहस्पतिवार शाम को मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने इंजीनियरों के साथ बैठक कर फाइलों और अधूरे पड़े कामों को परखा। उन्होंने सभी को निर्देश दिए हैं कि अधूरे पड़ी फाइलों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
लगातार अधूरे निर्माण और भ्रष्टाचारों के आरोप निर्माण विभाग में काफी लंबे समय से अधिकारियों पर लग रहे हैं। वहीं ठेकेदारों से लेकर जनता की शिकायतें भी लगातार नगर निगम में पहुंच रही हैं। ऐसे में महापौर उमेश गौतम ने कार्याें की सूची निर्माण विभाग को दी है। शुक्रवार को कार्याें की समीक्षा के लिए बैठक भी बुलाई है। इसको लेकर मुख्य अभियंता ने भी बृहस्पतिवार को इंजीनियरों की बैठक बुलाई। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। समय से काम पूरा नहीं होने पर संबंधित जेई से लेकर ठेकेदार पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद