फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक का हरिद्वार में अर्धनग्न हालत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे के मोहल्ला विजौरिया से लापता हुए युवक का शव हरिद्वार के ऋषिकेश में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवक का शव लेने हरिद्वार रवाना हो गए। कस्बे के मोहल्ला विजौरिया में मुकेश कुमार का 22 वर्षीय भाई धर्मपाल मानसिक बीमार था। 10 मई को धर्मपाल नगर के एक खाद व्यापारी की दुकान पर काम करने को कहकर घर से निकला था, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटा। 17 मई को मृतक के भाई मुकेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतीपत्र दिया था। शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार के थाना ऋषिकेश से सूचना मिली, तब परिवार हरिद्वार रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें