रिठौरा। थाना हाफिजगंज के गांव चेना मुरारपुर के यादराम (45) का शव मंगलवार को खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर गमछे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक, यादराम कुछ दिनों से अस्वस्थ और मानसिक रूप से परेशान थे। मंगलवार को शौच के लिए गए लेकिन लौटे नहीं। परिजनों ने तलाश की तो यादराम का शव कल्यान सिंह के खेत में मिला। ग्राम प्रधान के पति मोरपाल की सूचना पर हाफिजगंज थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी, चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। यादराम की मौत की सूचना से पत्नी शीतल यादव बेहोश हो गईं। उनके तीन बेटे और एक बेटी रो-रोकर बेहाल हैं।