फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दीवार के नीचे मिला ग्रामीण का शव

Fri, 18 Sep 2026 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। मोहल्ला खेड़ा के उदयवीर (50) का बृहस्पतिवार देर रात में जंगल में दीवार के नीचे दबा शव मिला। परिजन ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। मोहल्ला खेड़ा निवासी पूर्व सभासद व हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रामवीर प्रजापति ने बताया कि उदयवीर रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह पशुओं को घास चराने के लिए घर से निकले थे, लेकिन लौटे नहीं। परिजन तलाश कर रहे थे। रात करीब दस बजे आंवला-मिर्जापुर मार्ग पर एक स्कूल के पास खाली प्लॉट की गिरी दीवार के नीचे उनका शव मिला। परिजन ने आशंका जताई है कि दिन में आई आंधी-बारिश के दौरान उदयवीर दीवार से सटकर बैठे होंगे। वो गिरी तो दबने से उदयवीर की मौत हो गई। एसडीएम सुशील मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर लेखपाल राहुल शर्मा पहुंचे। परिजन ने कोई कार्रवाई या पोस्टमॉर्टम से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें