फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोजेदारों को भा रही सैलानी की बिरयानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रमजान के चलते सैलानी और किला बाजार सहित शहर के अन्य मुस्लिम इलाके रात में भी गुलजार हो रहे हैं। दिनभर इबादत के बाद शाम को इफ्तारी के लिए लजीज व्यंजनों की होड़ रहती है। सैलानी बाजार की बिरयानी और हलीम रोजेदारों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन

पुराना शहर के सैलानी बाजार में मध्य रात्रि तक बिखरी रोशनी और युवा रोजेदारों की भीड़ मेले जैसे माहौल का एहसास करा रही है। रोजा इफ्तार और मगरिब की नमाज के बाद चाय-पान की दुकाने गुलजार हो रही हैं। रात में तरावीह के बाद सैलानी बाजार में सड़क के दोनों ओर होटल और स्टालों पर भीड़ उमड़ रही है। लोग हलीम और बिरयानी का जायका लेते नजर आए। इन दो डिशों की खूब मांग है। रोड के किनारे कुछ गोदाम और गैराज तक में टेंट लगाकर ये व्यंजन परोसे जा रहे हैं। किला बाजार का हाल भी ऐसा ही है। तमाम लोग कुल्हड़ का दूध, रबड़ी और मलाई आदि का जायका लेते भी दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें