उझानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के आवासीय परिसर का छज्जा गिर गया। बारिश के दौरान गली की तरफ गिरे छज्जे के मलबे की चपेट में आने से दो राहगीर बाल-बाल बच गए। हादसा शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक जिस वक्त पंजाबी काॅलोनी के रास्ते पर छज्जा का मलबा गिरा, तब दो-तीन राहगीर भी आसपास ही थे। गनीमत रही जो राहगीर दो कदम आगे बढ़ चुके थे। आवासीय परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी किशन कुमार ने बताया कि दो-तीन अन्य कमरों के सामने भी छज्जा पहले से क्षतिग्रस्त है। इसके बाद चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने आवासीय परिसर के कर्मचारियों को छज्जे की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया है। संवाद