फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दोस्त को मारने आए थे हमलावर गलती से जसकरन बना निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंगलवार रात सलेक्शन प्वांइट तिराहे के पास शाहजहांपुर के बंडा निवासी युवक जसकरन को गोली मारने के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें घूम रही हैं। पता लगा है कि खुद को शूटर बताने वाला मुख्य आरोपी जीवनजोत सिंह वहां जसकरन के दोस्त को मारने आया था, गलती से गोली जसकरन को लग गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जीवनजोत से जसकरन के एक दोस्त हंसप्रीत का कुछ समय पहले विवाद हुआ था। उस समय लोगों ने दोनों का समझौता करा दिया था। हालांकि जीवनजोत जसकरन के उस दोस्त से रंजिश मानने लगा। जीवनजोत अक्सर उसकी रेकी करता था, लेकिन समझौता होने पर हंसप्रीत बेफिक्र था। मंगलवार रात जसकरन और हंसप्रीत सलेक्शन प्वाइंट तिराहे के पास खड़े थे, तभी दो कार से पहुंचे जीवन जोत और उसके साथियों ने हंसप्रीत को निशाना बनाकर गोली चला दी।
ये गोली जसकरन को लग गई। गोली लगते ही जीवनजोत साथियों के साथ फरार हो गया। अब हंसप्रीत ने भी जीवनजोत और उसके साथियों से जान का खतरा जताया है। जीवनजोत और उसके साथी थार और एमजी हैक्टर कार में आए थे। हेक्टर कार की नंबर प्लेट पर कपड़ा बांध रखा था। जीवनजोत के एक रिश्तेदार ने जसकरन के दोस्त को विवाद होने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

छात्र राजनीति में सक्रिय रहा है जीवनजोत
जसकरन पर जानलेवा करने वाला जीवनजोत खुद को नेशनल शूटर बताता है। उसकी थार पर भी नेशनल शूटर लिखा है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर कारों के काफिले के साथ राजेंद्र नगर इलाके में घूमता है और टशन दिखाता है। जीवनजोत रुहेलखंड विश्वविद्यालय की राजनीति में सक्रिय रहा है। वह अक्सर हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालता है लेकिन नामजद होने के बाद जीवनजोत ने इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट हटा ली हैं। जीवनजोत फिलहाल फरार हो गया है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में कई टीम लगी हैं, जल्दी ही उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें