बरेली। उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज राजेंद्र नगर की ओर से आयोजित रामलीला में कुंभकर्ण, मेघनाद, अहिरावण व रावण वध की लीला का मंचन किया गया।
लीला में दिखाया गया कि कुंभकर्ण के वध के बाद रावण मेघनाद को युद्धभूमि में भेजता है। उसके पराजित होने पर अहिरावण युद्ध के मैदान में आता है। वह राम और लक्ष्मण का हरण कर उन्हें पाताल लोक ले जाता है। हनुमान जी उन्हें छुड़ाते हैं। इसके बाद राम-रावण का युद्ध होता है।
विभीषण के कहने पर श्रीराम नाभि में बाण मारकर रावण का वध करते हैं। लीला मंचन के दौरान आरसी पंत, एमसी पाठक, हरिनंदन तिवारी, घनश्याम पांडे, गणेश दत्त, प्रकाश पाठक, भैरव दत्त जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद