नवाबगंज। गांव लाईखेड़ा निवासी पिता-बेटी से मारपीट और युवती को बाइक पर जबरन बैठाकर ले जाने के आरोप में गांव सिजौलिया निवासी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह बेटी को वन स्टॉप सेंटर से बृहस्पतिवार को बाइक से साथ ला रहे थे। आरोप है कि सेंथल रेलवे फाटक रोड पर दीपक ने कुछ साथियों के साथ तेज रफ्तार बाइक से पीछा किया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पिता-बेटी घायल हो गए। आरोपी युवती को बाइक पर बैठाकर साथ ले गए। विरोध करने पर पिता को पीट दिया। कार्यवाहक इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि युवती रात में थाने पहुंची थी। उसको वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।