हाफिजगंज। कमरे में सो रही कक्षा नौवीं की छात्रा काे एक व्यक्ति उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दो घंटे बाद छात्रा रोती हुई घर आई और माता-पिता को घटना के बारे में बताया। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।
अपनी मां के साथ थाने पहुंची छात्रा ने बताया कि शनिवार की रात में वह अपने कमरे में सो रही थी। रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति दरवाजा खोलकर घर में घुस गया और उसका मुंह बंदकर उसे उठा ले गया। उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे एक खंडहर में ले गया और वहां दुष्कर्म किया।
धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो तेरी खैर नहीं। छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को बताया। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी सेंथल विनय कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।