बरेली। कैंट के सदर इलाके में पिछले दिनों बाइक सवार लड़कों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे। जब उनको पकड़ा गया तो अधिकतर नाबालिग निकले। इन्होंने बताया कि कासिफ उर्फ इमरान नाम के कट्टरपंथी मानसिकता के युवक ने उन्हें भड़काया था। उसी के कहने पर उन्होंने पाकिस्तान और कासिफ के समर्थन में नारे लगाए थे। पुलिस ने नाबालिग लड़कों को लिखापढ़ी करके छोड़ दिया था। इधर, कासिफ ने बाहर ही बाहर जमानत लेकर पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़ा कर दिया। वह अब दोबारा कैंट की गलियों में बेखौफ घूम रहा है। थाना पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है।